अर्जुन इरीगाइसी ने दोहा में समाप्त हुए FIDE वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर भारतीय शतरंज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है।
अर्जुन की इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुलकर प्रशंसा की। पीएम मोदी देश में खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं और हर स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहते हैं। अर्जुन इरीगाइसी की यह सफलता भी उनकी नजर से नहीं चूकी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अर्जुन की तारीफ करते हुए लिखा कि FIDE वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप के ओपन सेक्शन में अर्जुन इरीगाइसी के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पूरे देश को गर्व है। उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
Proud of Arjun Erigaisi for winning the Bronze medal in the open section at the FIDE World Rapid Chess Championship in Doha. His grit is noteworthy. Wishing him the very best for his future endeavours.@ArjunErigaisi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 29, 2025
22 वर्षीय अर्जुन इरीगाइसी भारतीय शतरंज की सबसे बड़ी युवा प्रतिभाओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया था, जिससे वे देशभर में चर्चा में आए थे। उनकी यह उपलब्धि भारतीय शतरंज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।
अर्जुन इरीगाइसी विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने FIDE रेटिंग में 2800 का आंकड़ा पार किया है। उनकी लगातार बढ़ती सफलता यह साबित करती है कि भारत शतरंज के क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है।
दोहा में जीता गया यह ब्रॉन्ज मेडल न सिर्फ अर्जुन इरीगाइसी की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel