दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट अब भारत में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर चुका है। यह समिट पहले यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया और फ्रांस जैसे देशों में आयोजित हो चुका है, लेकिन अब इसकी मेजबानी भारत करेगा।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि G20 की तर्ज पर देशभर में रीजनल AI समिट का आयोजन किया जा रहा है, ताकि राज्यों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में मेघालय और ओडिशा में ऐसे समिट आयोजित हुए हैं, जबकि राजस्थान में रीजनल AI समिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां राज्य की नई AI पॉलिसी का भी शुभारंभ किया गया।
#WATCH | Delhi | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "The Global AI Impact Summit will be held in India. Prime Minister Narendra Modi has established India as a major technology hub globally. The AI Impact Summit, which was previously held in the UK, South Korea, and France,… pic.twitter.com/z356ybJhks
— ANI (@ANI) January 6, 2026
इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए एक विशेष स्किलिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं और छोटे उद्यमियों को AI स्किल्स से लैस करना है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पहल के तहत एक साल के भीतर 10 लाख युवाओं और छोटे कारोबारियों को AI से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे अपने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में AI का उपयोग कर उत्पादकता बढ़ा सकें।
अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में लगभग 70 अरब डॉलर का निवेश हो रहा है, जो देश के टेक इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस AI मिशन के तहत कई नए प्रयोग, इनोवेटिव एप्लिकेशन और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि AI स्टैक की सभी पांच लेयर्स और पांच प्रमुख क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर AI टेक्नोलॉजी में अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel