Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

महापंचायत के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका, कल होगी सुनवाई

महापंचायत के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका, कल होगी सुनवाई

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले स्थित पुरोला में कल यानी 15 जून को लव जिहाद के खिलाफ महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत पर रोक लगाने की मांग को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि 15 जून को महापंचायत है, जिसके बाद कोर्ट ने मामले में कल सुनवाई करने को कहा है।

इससे पहले महापंचायत पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील शाहरुख आलम से कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना राज्य की जिम्मेदारी है। आप हाई कोर्ट के सामने बात रखें। हाई कोर्ट भी सुनवाई में समर्थ है। आपको उस पर विश्वास रखना चाहिए। सुनवाई के दौरान वकील शाहरुख आलम ने यह भी कहा था कि एक समुदाय को जगह खाली करने के लिए धमकाया जा रहा है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून व्यवस्था देखना प्रशासन का काम है। आप हाई कोर्ट से सुनवाई का आग्रह करें।

बता दें कि पुरोला में विरोध की आग तब भड़की थी जब एक मुस्लिम युवक और उसका साथी एक नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी यहां वेल्डिंग का काम करता था और उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस घटना के बाद पुरोला बड़कोट में हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल के द्वारा आंदोलन करके अपना रोष जताया था। अब लव जिहाद के विरोध में 15 जून को महापंचायत होने जा रही है।

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.