भारत पर अमेरिकी टैरिफ को 50% से घटाकर 18% किए जाने के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने India-US Trade Deal को भारत के भविष्य के लिए “चार चांद लगाने वाला” करार देते हुए 140 करोड़ भारतवासियों को बधाई दी और इस ऐतिहासिक समझौते का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।
“पड़ोसियों से बेहतर डील, महीनों की मेहनत का नतीजा”
पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई यह ट्रेड डील भारत के सभी पड़ोसी देशों की तुलना में सबसे बेहतर है। उन्होंने बताया कि बीते कई महीनों से भारतीय और अमेरिकी टीमें लगातार बातचीत कर रही थीं।
“50% रेसिप्रोकल टैक्स की वजह से हमारे व्यापारी, एक्सपोर्टर्स, मरीन और टेक्सटाइल सेक्टर को भारी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब इससे बड़ी राहत मिलेगी।”
पीएम मोदी की भूमिका पर जोर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कूटनीतिक मित्रता और नेतृत्व के बल पर वह कर दिखाया, जो महीनों की बातचीत के बाद भी संभव नहीं हो पा रहा था।
“माननीय प्रधानमंत्री ने हमेशा एग्रीकल्चर और डेयरी जैसे संवेदनशील सेक्टरों के हितों की रक्षा की है। इस ट्रेड डील में भी इन सेक्टरों से कोई समझौता नहीं किया गया।”
#WATCH | Delhi: On the India-US trade agreement, Union Minister of Commerce and Industry, Piyush Goyal, says, "…PM Modi has always championed both the agriculture and dairy sectors, safeguarding their interests and working tirelessly to ensure a bright future and ample… pic.twitter.com/O54vNlfG5B
— ANI (@ANI) February 3, 2026
मरीन, MSME, IT और ऑटो सेक्टर में खुशी
पीयूष गोयल के मुताबिक, इस डील से
-
मरीन सेक्टर और मछुआरों में खुशी है
-
लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) को बड़ा लाभ मिलेगा
-
आईटी, ऑटो कंपोनेंट्स और टेक्सटाइल सेक्टर को निर्यात में नई संभावनाएं मिलेंगी
उन्होंने कहा कि अमेरिका से हाई-क्वालिटी टेक्नोलॉजी और निवेश भारत आएगा, जिससे रोजगार और उत्पादन दोनों बढ़ेंगे।
विपक्ष पर निशाना, राहुल गांधी पर सवाल
पीयूष गोयल ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा,
“क्या राहुल गांधी और उनके साथी भारत के उज्ज्वल भविष्य के खिलाफ हैं? वे देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं और उद्योग जगत का मनोबल तोड़ना चाहते हैं।”
“टैरिफ अमेरिका ने लगाया, ऐलान भी वही करेगा”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पहले ट्वीट किए जाने के सवाल पर गोयल ने कहा,
“टैरिफ अमेरिका ने लगाया था, इसलिए खबर भी पहले उनकी ओर से आई। मैं राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने भारत को सबसे अच्छी डील दी और पीएम मोदी से अपनी दोस्ती का सम्मान रखा।”
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि भारत और अमेरिका की टीमें जल्द ही जॉइंट स्टेटमेंट जारी करेंगी। डील पर पूरी तरह मुहर लगने के बाद विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह समझौता
-
एग्रीकल्चर सेक्टर का सम्मान करेगा
-
लेबर-इंटेंसिव सेक्टर को बड़ा फायदा देगा
-
भारत की अर्थव्यवस्था को और तेज गति देगा
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel