Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

अब चौंका रही आदिपुरुष, पहला शो होगा सुबह 4 बजे और इतने का है सबसे महंगा टिकट

अब चौंका रही आदिपुरुष, पहला शो होगा सुबह 4 बजे और इतने का है सबसे महंगा टिकट

16 जून को रिलीज के लिए तैयार आदिपुरुष की चर्चाएं तेज हो रही हैं. इसकी एडवांस बुकिंग रविवार को शुरू हुई और इसमें उछाल देखा जा रहा है. ट्रेड के जानकार बता रहे हैं कि बुधवार को एडवांस बुकिंग 20 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ गई है और यह हिंदी में साउथ की पिछली ब्लॉबस्टर आरआरआर (नौ करोड़ रुपये) से काफी बेहतर है. फिल्म की काफी ब्लॉक/कारपोरेट बुकिंग हुई है. हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज, वाराणसी, पुणे, औरंगाबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों में अभी से निर्माताओं को हाउसफुल के संकेत मिल रहे हैं. उधर साउथ में भी फिल्म का क्रेज है और तेलंगाना सरकार ने सुबह 4 बजे आदिपुरुष के विशेष शो की अनुमति दे दी है.

तमिलनाडु में सिंगल-स्क्रीन थिएटरों के लिए 16 से 18 जून तक पहले तीन दिन टिकटों की कीमतों में 50 रुपये बढ़ोतरी की इजाजत भी निर्माताओं को मिल गई है. उल्लेखनीय है कि साउथ में टिकटों की दर सस्ती है और निर्माता या थियेटर उन्हें बिना सरकार की इजाजत के तय सीमा से आगे नहीं बढ़ा सके. आदिपुरुष के निर्माताओं ने सरकार से टिकट दरों में वृद्धि की इजाजत मांग थी क्योंकि यह भव्य फिल्म 500 करोड़ के बजट में बनी है. इस बीच साउथ में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के बाहर प्रभास का क्रेज दिख रहा है और बड़े पोस्टरों के आस-पास जमकर भीड़ नजर आ रही है. लोग कतार में लगकर अभी से टिकट खरीद रहे हैं.

निर्देशक ओम राउत की प्रभास और कृति सैनन स्टारर आदिपुरुष भगवान राम की कथा है. रामायण की इस कहानी के 3डी संस्करण के लिए ज्यादा बुकिंग हो रही है. कई मल्टीप्लेक्सों में टिकटों की दर बढ़ा दी गई है. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि फिल्म का सबसे महंगा टिकट दिल्ली में बेचा जा रहा है. दिल्ली के एंबिएंस मॉल स्थित पीवीआर के डायरेक्टर्स कट फिल्म के 2डी शो के एक टिकट की कीमत बुक माई शो के अनुसार 2,200 रुपये है. वहीं मुंबई में आदिपुरुष का सबसे महंगा टिकट 1700 रुपये है. वर्ली स्थित आईनॉक्स में यह टिकट बिक रहा है. आदिपुरुष को हिंदी और तेलुगु में बनाया गया है. फिल्म में प्रभास और कृति सैनन के साथ सनी सिंह, देवदत्त नाग और सैफ अली खान अहम भूमिकाओं में हैं.
Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.