पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वरिष्ठ नेता कासिम खान सूरी इन दिनों अमेरिका में उबर टैक्सी चलाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उन्होंने अपनी मौजूदा स्थिति और पाकिस्तान छोड़ने की वजहों पर खुलकर बात की, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। कभी संसद की कार्यवाही की अध्यक्षता करने वाले सूरी ने कहा कि बदलते हालात ने उन्हें नई जिंदगी शुरू करने पर मजबूर कर दिया।
पीटीआई की अमेरिकी शाखा द्वारा साझा किए गए वीडियो में सूरी ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने की वजह से उन्हें राजनीतिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने उनके खिलाफ कई मनगढ़ंत केस दर्ज किए, बैंक खाते सीज कर दिए और संपत्ति जब्त कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार के कुछ सदस्यों का अपहरण भी किया गया, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में देश छोड़ना पड़ा।
امریکہ میں مالی چیلنجز کے باوجودUber چلا کر ایمانداری کی روزی کما رہا ہوں، اور اس پر فخر ہے۔
عمران خان کے ساتھ کھڑے ہو کر جمہوریت، آئین اور عوام کے وقار کی بات کی تو اس کی قیمت ادا کرنا پڑی@QasimKhanSuri
Brave Leader of the Pti Qasim Khan Suri #QasimKhanSuri
Pride of Pakistan pic.twitter.com/F4og13feQl
— Aziz khan (@azizkhanazk) February 4, 2026
अपनी वर्तमान नौकरी के बारे में बात करते हुए कासिम सूरी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें उबर ड्राइवर बनना पड़ेगा, लेकिन मेहनत से कमाई करने में उन्हें कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि चोरी या भ्रष्टाचार के बजाय ईमानदारी से काम करके पैसा कमाना ही सम्मानजनक है। सूरी ने यह भी कहा कि लोकतंत्र, कानून के शासन और पाकिस्तान के लोगों के सम्मान के लिए इमरान खान के साथ खड़े होने की यही कीमत है।
कासिम सूरी को पूर्व प्रधानमंत्री इमररान खान का करीबी सहयोगी माना जाता है। उन्होंने 2023 से जेल में बंद इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की स्थिति पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अन्यायपूर्ण तरीके से हिरासत में रखा गया है। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इमरान खान को कानून के अनुसार ही रखा गया है और उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं हो रहा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel