उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी वेब फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक और पूरी टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, फिल्म पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और धार्मिक व जातिगत भावनाओं को आहत करने की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि फिल्म की सामग्री एक विशेष समुदाय को निशाना बनाती हुई प्रतीत होती है, जिससे समाज में तनाव पैदा होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि फिल्म के नाम और टीजर को लेकर ब्राह्मण समाज सहित कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई है और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।
Uttar Pradesh | A case has been registered at Hazratganj Police Station against the director and team of the web series 'Ghooskhor Pandat' for allegedly attempting to disrupt social harmony and hurt religious/caste sentiments.
The strictest possible action will be taken against… pic.twitter.com/uN35TL8Nsz
— ANI (@ANI) February 6, 2026
जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित तनाव को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। लखनऊ कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया कि जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाने या सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नेटफ्लिक्स इवेंट के बाद शुरू हुआ विवाद
गौरतलब है कि ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर हाल ही में नेटफ्लिक्स के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जारी किया गया था, जिसके बाद यह फिल्म विवादों में आ गई। फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है और निर्माता नीरज पांडे हैं, जबकि अभिनेता मनोज बाजपेयी इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel