उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फिलहाल घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सभी सदस्यों ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर सेवन किया। हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, मृतकों में 3 बच्चे और माता-पिता शामिल, महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर की घटना.#Mathura #BreakingNews #PoliceInvestigation #UPNews pic.twitter.com/KEhCUDCUqU
— Abhijeet Singh 🇮🇳 (@Abhiofficial007) February 10, 2026
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य देर तक घर से बाहर नहीं निकले, जिससे पड़ोसियों को शक हुआ। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की तो पांचों लोगों के शव मिले।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिवार की पृष्ठभूमि, आर्थिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel