महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के उमरखेड़ से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक स्कूल में कथित तौर पर पाकिस्तानी गीत बजाए जाने का आरोप लगा है। घटना ‘अब्दुल गफूर शाह नगर परिषद उर्दू स्कूल नंबर 2’ की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और उमरखेड़ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर स्कूली बच्चों को हाथ में तलवार लेकर डांस करते हुए देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी ललकार क्या है’ गीत बजाया गया था। दावा किया जा रहा है कि यह गीत पाकिस्तान में सैन्य उत्साह बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता रहा है।
यवतमाळ, महाराष्ट्र: सरकारी उर्दू स्कूल में वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो!
छात्रों ने तलवारों के साथ पाकिस्तानी सैन्य गीत "ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी यलगार कहाँ है" पर किया डांस, जिसमें इस्लाम के दुश्मनों पर हमले की अपील है।
यह घटना गणतंत्र दिवस के आसपास हुए स्नेहसंमेलन कार्यक्रम… pic.twitter.com/qaSPjF53xj
— One India News (@oneindianewscom) February 10, 2026
स्थानीय बीजेपी नेता गोपाल कालाने ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में बजाया गया गीत देशविरोधी है और इसे 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान में इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
उमरखेड़ पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस स्कूल प्रशासन से पूछताछ कर रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel