महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित बरगढञ धाम में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा सिद्धेश्व महादेव की पावन भूमि पर आयोजित ‘हिंदू महासंगम’ में 272 लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के साथ सनातन धर्म में घर वापसी की।
कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रांत, कल्चुरि कलार महासंघ, सेवा न्याय उत्थान और दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, धर्मप्रेमी नागरिक, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
I I ॐ नमः पार्वतीपतये हर हर महादेवI I 𓉸𓆘𝚿🪘🕉
" महाशिवरात्रि पर 272 भटके पुनः अपने पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े!"
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा सिद्धेश्वर महादेव की पावन धरा बरगढ़ धाम, खरसिया (जिला रायगढ़) में आयोजित “हिन्दू महासंगम” में 272 धर्मांतरित… pic.twitter.com/OO2ZHXdlaE
— Prabal Pratap Singh Judev (@prabaljudevBJP) February 16, 2026
विधि-विधान के साथ हुई घर वापसी प्रक्रिया
घर वापसी कार्यक्रम धार्मिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। BJP नेता और अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्वयं सभी लोगों के चरण पखारकर उन्हें सनातन परंपरा में पुनः शामिल कराया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।
‘जड़ों और संस्कृति से जुड़ने का संकल्प’ – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
अपने संबोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किया गया घर वापसी अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और आस्था से दोबारा जुड़ने का संकल्प है। साथ ही लोगों से अपनी परंपराओं और संस्कारों को मजबूत बनाए रखने की अपील की।
संत प्रेमा साईं महाराज का संदेश
मातंगीधाम के संत प्रेमा साईं महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान महादेव के प्रति अटूट विश्वास और सनातन धर्म के शाश्वत सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उनके अनुसार, इन सिद्धांतों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजय शंकर पटनायक, धर्मजागरण के राजकुमार चंद्रा, हथकरघा बोर्ड के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, रजाकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, समाजसेविका स्वाती गोयल शर्मा, धर्म जागरण की अंजू गवेल और विजय जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel