राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
झोटवाड़ा इलाके में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार यह हादसा सोमवार, 16 फरवरी की रात करीब 12 बजे जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में कांटा चौराहे के आगे महाराणा प्रताप चौराया स्कूल के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक खाना खाने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
जयपुर में सफेद स्कॉर्पियो का हिट एंड रन
झोटवाड़ा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारी।
वीरेंद्र समेत दोनों की मौके पर मौत। सीसीटीवी में चालक फरार दिखा। #Jaipur #HitAndRun #Jhotwara #WhiteScorpio #RoadAccident
[ Jaipur, HitAndRun, Jhotwara,… pic.twitter.com/RBikF3bvKg
— One India News (@oneindianewscom) February 17, 2026
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा स्कूटी हवा में उछलकर दूर जा गिरी और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित हुई, लेकिन चालक कुछ देर बाद वाहन लेकर फरार हो गया।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान वीरेंद्र और मोहित शर्मा के रूप में हुई है।
-
वीरेंद्र भरतपुर का रहने वाला था और जयपुर में अपोलो फार्मेसी में काम करता था।
-
मोहित शर्मा नीम का थाना का निवासी था।
दोनों दोस्त जयपुर के पांचावाला इलाके में किराए पर रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
स्पीड लिमिट से कई गुना तेज थी गाड़ी
जिस सड़क पर हादसा हुआ, वहां वाहन की गति सीमा 30 किमी प्रति घंटा है, लेकिन पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है। पुलिस को यह भी आशंका है कि चालक शराब के नशे में हो सकता है।
फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है क्योंकि सामने आए वीडियो में वाहन का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा है।
जयपुर में बढ़ते तेज रफ्तार हादसे चिंता का विषय
पिछले एक महीने में जयपुर में तेज रफ्तार गाड़ियों के कई गंभीर हादसे सामने आए हैं। इससे पहले ऑडी और थार जैसी गाड़ियों से जुड़े मामलों ने भी लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए थे। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन और निगरानी बढ़ाने की मांग उठ रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel