प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और संयुक्त फोटोशूट कराया। इस दौरान दोनों नेता शाम को भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्च एक्सपर्ट्स तथा इनोवेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।
मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई के ताज महल पैलेस होटल जाकर 2008 मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
मैक्रों ने कहा, “मुंबई के ताज महल पैलेस में हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए, और भारत के लिए फ्रांस आपके साथ खड़ा है। आतंकवाद के सामने एकता और पक्के इरादे जरूरी हैं।”
पीएम मोदी का स्वागत संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए लिखा कि भारत उनके आगमन और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा तथा वैश्विक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।
Welcome to India!
India looks forward to your visit and to advancing our bilateral ties to new heights. I am confident that our discussions will further strengthen cooperation across sectors and contribute to global progress.
See you in Mumbai and later in Delhi, my dear friend… https://t.co/5gDTDt6llp
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026
AI इम्पैक्ट समिट में भी लेंगे हिस्सा
राष्ट्रपति मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है और इसे भारत-फ्रांस तकनीकी सहयोग के लिए अहम माना जा रहा है।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लोक भवन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।#NarendraModi #EmmanuelMacron #IndiaFrance #BilateralMeeting #LokBhavan
[ NarendraModi, EmmanuelMacron, BilateralMeeting, Mumbai, LokBhavan ] pic.twitter.com/c2CTgKIqLf
— One India News (@oneindianewscom) February 17, 2026
चौथा भारत दौरा, मुंबई का पहला आधिकारिक विजिट
यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा और मुंबई का पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले वे मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लोक भवन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।#NarendraModi #EmmanuelMacron #IndiaFrance #BilateralMeeting #LokBhavan
[ NarendraModi, EmmanuelMacron, BilateralMeeting, Mumbai, LokBhavan ] pic.twitter.com/HZNDCadQhd
— One India News (@oneindianewscom) February 17, 2026
भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी
भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है। दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, ऊर्जा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, इस बैठक में इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य के सहयोग पर चर्चा होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel