बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 बुधवार से शुरू हो गई, लेकिन सीवान जिले से परीक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरौंदा प्रखंड स्थित गोरखनाथ आईटीआई कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के अंदर से फेसबुक लाइव वीडियो प्रसारित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
मोबाइल प्रतिबंध और लाइव प्रसारण
जानकारी के अनुसार, कॉलेज के डायरेक्टर द्वारा परीक्षा केंद्र के भीतर ही लाइव प्रसारण किया गया। जबकि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहता है और छात्रों की परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना अनिवार्य होता है।
प्रशासनिक कार्रवाई और जांच
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। महाराजगंज एसडीओ द्वारा संबंधित छात्रों और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्र निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा बनी रहे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel