राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार (18 फरवरी 2026) को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कथित ट्रेनर मोइदीनकुट्टी को कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत देश-विरोधी गतिविधियों और युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने के आरोप दर्ज थे।
₹7 लाख का इनामी आरोपी, देश लौटते ही दबोचा
जांच एजेंसी ने मोइदीनकुट्टी के ठिकाने की जानकारी देने पर ₹7 लाख का इनाम घोषित किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंबे समय से फरार आरोपी को देश लौटने पर एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थीं।
NIA arrests absconding PFI coordinator of physical education from Kochi Airport
Read @ANI Story | https://t.co/ywGfYR9apK#NIA #PFI #UAE pic.twitter.com/2nwkkbzXGq
— ANI Digital (@ani_digital) February 18, 2026
सशस्त्र प्रशिक्षण शिविर और आतंकी ट्रेनिंग के आरोप
सूत्रों के मुताबिक, मोइदीनकुट्टी PFI के फिजिकल ट्रेनिंग विंग का प्रमुख माना जाता है। उस पर संगठन के कैडरों को हथियारों के इस्तेमाल और हमलों की रणनीति बनाने की ट्रेनिंग देने का आरोप है। NIA का दावा है कि वह केरल के विभिन्न इलाकों में आयोजित गुप्त सशस्त्र प्रशिक्षण शिविरों और साजिश से जुड़ी बैठकों का मुख्य समन्वयक था।
जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद
गिरफ्तारी के बाद NIA अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में बड़े नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश भी जारी है। एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel