नई दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन भारत मंडपम परिसर के बाहर किया जा रहा था, जहां AI समिट का आयोजन हो रहा था। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं और हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।
गिरफ्तारी के बाद तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन की अनुमति और सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मद्देनज़र कार्रवाई की गई। वहीं, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह विरोध लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत किया जा रहा था।
फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel