SpiceJet की दिल्ली-लेह फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में करीब 150 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या 121 ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ समय बाद विमान के इंजन नंबर 2 में खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत स्थिति का आकलन करते हुए एहतियातन दिल्ली लौटने का फैसला किया।
SpiceJet 121 Delhi-Leh experienced a problem shortly after departure from Delhi, and an emergency landing was made at Delhi Airport instead of continuing to Leh. Approximately 150 passengers were on board the flight. The cause of the emergency landing is the failure of engine…
— ANI (@ANI) February 24, 2026
इंजन फेल होने की वजह से लिया गया फैसला
एविएशन सूत्रों के अनुसार, इंजन नंबर 2 के फेल होने के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से वापस लाया गया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन की ग्राउंड टीम पहले से अलर्ट पर थी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतारा गया। एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट या अन्य व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू की गई।
DGCA करेगा जांच
घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तकनीकी खराबी को वजह बताया गया है। विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इंजन फेल होने का वास्तविक कारण क्या था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel