Chhattisgarh विधानसभा में मंगलवार को OP Choudhary ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। लगभग 1,72,000 करोड़ रुपये के इस बजट की थीम ‘SANKALP’ रखी गई है, जिसमें समावेशी विकास, आधारभूत संरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन और नीति आधारित परिणामों पर जोर दिया गया है।
बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री ने अपने सरकारी आवास के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं।
वहीं Vishnu Deo Sai ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
LIVE: छत्तीसगढ़ बजट वित्त वर्ष 2026-27https://t.co/GRHC5IYMhv
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) February 24, 2026
‘SANKALP’ थीम का अर्थ
सरकार ने इस बजट को SANKALP मॉडल पर आधारित बताया है:
-
S – समावेशी विकास
-
A – आधारभूत संरचना (Infrastructure)
-
N – निवेश
-
K – कुशल मानव संसाधन
-
A – अन्त्योदय
-
L – लाइवलीहुड
-
P – पॉलिसी से परिणाम
GYAN के उत्थान में
GATI की शक्ति से
SANKALP के साथ आगे बढ़ती विकास यात्रा #छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट pic.twitter.com/Jdfa5PNlGG
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 24, 2026
बस्तर और सरगुजा में बड़े निवेश का ऐलान
बजट में बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
-
अबूझमाड़ में दो आधुनिक एजुकेशन सिटी बनाने का प्रस्ताव
-
दुर्गम क्षेत्रों में बस सेवा विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपये
-
मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण, कुल 68 करोड़ की स्वीकृति
-
कांकेर में नया बैराज
-
बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये
-
बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़
-
बस्तर और सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 10 करोड़
सड़क और कनेक्टिविटी पर फोकस
दोनों संभागों में सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए नई सड़क परियोजनाएं शामिल की गई हैं।
-
मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपये
-
36 नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं
राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
-
कुनकुरी, दंतेवाड़ा और चिरमिरी में नए मेडिकल कॉलेज
-
कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज
-
रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में AI आधारित सुविधाओं के लिए 10 करोड़
-
शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये, जिसके तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज
महिलाओं और बच्चियों के लिए नई योजनाएं
राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की।
-
रानी दुर्गावती योजना: बच्चियों के 18 वर्ष पूरे होने पर 1.5 लाख रुपये
-
250 महतारी सदन स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए 75 करोड़ रुपये
-
मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना: महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की पहल
पर्यटन, कृषि और रोजगार पर जोर
सरकार ने पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए हैं।
-
बस्तर में रोजगार आधारित उद्योगों के लिए 100 करोड़ निवेश
-
पर्यटन बढ़ाने के लिए होमस्टे योजना के लिए 10 करोड़ रुपये
-
मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन विकास
-
रायपुर में नई खाद प्रयोगशाला (फर्टिलाइजर लैब)
-
बस्तर और सरगुजा में पशुपालन गतिविधियों के लिए 15 करोड़ रुपये
अन्य प्रमुख प्रावधान
-
निवेशकों को प्रोत्साहन के लिए 100 करोड़ रुपये
-
मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये
-
बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़
-
बस्तर क्षेत्र के लिए अलग से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel