Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

माधुरी की ‘धक धक’ वाली साड़ी से सलमान की ‘टॉवल’ तक, लाखों में बिके सेलेब्स के ये सामान

माधुरी की ‘धक धक’ वाली साड़ी से सलमान की ‘टॉवल’ तक, लाखों में बिके सेलेब्स के ये सामान

कई बॉलीवुड फिल्में ऐसी है जिन्हें बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया. इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े और इतिहास रच दिया. लेकिन इन फिल्मों में से कुछ फिल्में ऐसी थी जिनकी दर्शकों को ना केवल कहानी और स्टार्स की एक्टिंग, बल्कि फिल्मों में उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया सामान जैसे कि कपड़े, झुमके और अंगूठी तक लोगों को खूब रास आई. सेलेब्स की फिल्मों में पहनी गई जब इन चीजों को नीलाम किया गया तो उससे मोटी रकम भी मिली

आमिर खान का बैट- ‘लगान’

आमिर खान (Aamir Khan) की साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘लगान’ (Lagaan) सुपरहिट हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान को क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब इस बैट की नीलामी हुई तो ये करीबन 1 लाख 56 हजार रुपये में बिका. खास बात है कि इस बैट में आमिर का ऑटोग्राफ भी था.

सलमान खान का टॉवल- ‘मुझसे शादी करोगी’

‘जीने के है चार दिन’ गाना तो आपको याद ही होगा. इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) ने टॉवल को डांस के दौरान इस्तेमाल किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान के इस टॉवल की नीलामी 1 लाख 42 हजार रुपये में हुई.

अक्षय कुमार- ‘OMG’ फिल्म
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ‘ओएमजी’ फिल्म में श्रीकृष्ण की पोशाक पहनी थी. खबरों की मानें तो ये पोशाक करीबन 15 लाख रुपये में बिकी.

करीना कपूर खान- ‘हीरोइन’ 
करीना कपूर खान की भी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. ‘हीरोइन’ (Heroin) फिल्म का करीना का ‘हलकट जवानी’ गाना हिट हुआ था. इस गाने में एक्ट्रेस ने दो साड़ी पहनी थी. इस साड़ी की नीलामी में मोटी रकम मिली थी. जिसे एक्ट्रेस ने चैरिटी में दे दिया था.

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.