Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

शादीशुदा महिलाओं के ल‍िए सरकार की जबरदस्‍त योजना, अकाउंट में आएंगे पूरे 5000 रुपये

शादीशुदा महिलाओं के ल‍िए सरकार की जबरदस्‍त योजना, अकाउंट में आएंगे पूरे 5000 रुपये

मोदी सरकार की तरफ से क‍िसानों, छात्रों और मह‍िलाओं के ल‍िए कई तरह की योजनाएं संचाल‍ित की जा रही हैं. पीएम क‍िसान के तहत सरकार हर साल क‍िसानों को 6000 रुपये की आर्थ‍िक सहायता देती है. इसी तरह शादीशुदा महिलाओं के लिए भी सरकार की तरफ से योजना संचाल‍ित की जा रही है. केंद्र सरकार  की तरफ से देश की महिलाओं के लिए कई खास स्कीम चलाई जा रही हैं.

मोदी सरकार ने गर्भवती मह‍िलाओं के ल‍िए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) शुरू कर रखी है. इसमें सरकार गर्भवती मह‍िला को पूरे 5000 रुपये देती है. इस सरकारी योजना में गर्भवती महिलाओं को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है. योजना के तहत मह‍िलाओं को इसल‍िए पैसा द‍िया जाता है ताक‍ि देशभर में पैदा होने वाले बच्चे कुपोषित न हों और उन्‍हें किसी भी तरह की बीमारी न हो. इसी को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई है.

क्या है स्कीम की खासियत-

– गर्भवती महिलाओं की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए.
– इस स्कीम में आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा.
– 5000 रुपये की राश‍ि को सरकार 3 किस्तों में ट्रांसफर करती है.
– इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को हुई थी.

किस तरह से मिलेगा पैसा?
योजना का पैसा लाभार्थी मह‍िला को तीन क‍िश्‍तों में म‍िलता है. पहली क‍िश्‍त के तहत 1000 रुपये, दूसरी क‍िश्‍त 2000 रुपये की और तीसरे क‍िश्‍त 2000 रुपये की म‍िलती है. गर्भवती महिलाओं को यह पैसा सीधा उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर क‍िया जाता है.

आप ऑफिशियल वेबसाइट https://wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां पर आपको इस स्कीम के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.