प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया और रोड शो किया। यह फैसिलिटी भारत में एडवांस्ड मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के उत्पादन में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Sanand, Gujarat
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/50twhmwqEz
— ANI (@ANI) February 28, 2026
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की कड़ी मेहनत और विज़न की वजह से ही गुजरात ने तेज़ तरक्की की है। साणंद का यह सेमीकंडक्टर क्लस्टर दुनिया का हब बन सकता है।”
#WATCH | Sanand, Ahmedabad | Gujarat CM Bhupendra Patel says, "The progress of Gujarat could happen due to the diligent hard work of the Prime Minister… We believe that this cluster of Sanand will become the semiconductor hub of the world…"
(Source: ANI/DD) https://t.co/m2sxiWXW3d pic.twitter.com/DyTFOkTaLm
— ANI (@ANI) February 28, 2026
माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO संजय मेहरोत्रा ने उद्घाटन समारोह में कहा, “यह सिर्फ़ एक उद्घाटन नहीं, बल्कि इतिहास का पल है। भारत में पहली बार एक एडवांस्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट फैसिलिटी का पायनियर बनकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं।”
#WATCH | Sanand, Gujarat: Sanjay Mehrotra, CEO of Micron Technology, says, "…Last week, many of us were at the AI Impact Summit in New Delhi. We heard a powerful vision from PM Modi, one that places humanity at the centre of AI. Because AI must not just serve a few, it must… https://t.co/ubz9afcKds pic.twitter.com/OXsZuP8bhO
— ANI (@ANI) February 28, 2026
उन्होंने आगे बताया कि माइक्रोन इंडिया की टीम अब 6,000 सदस्यों तक बढ़ गई है। R&D में 300 से अधिक इन्वेंटर पहले से पेटेंट धारक हैं और 2,500 से अधिक पेटेंट और डिस्क्लोज़र पहले ही फाइल किए जा चुके हैं। इस फैसिलिटी में जनरेशन 9 NAND और 1 गामा DRAM चिप्स का उत्पादन होगा, जो AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Semiconductor Assembly, Test and Packaging (ATMP) facility of Micron Semiconductor Technology India Private Limited in Sanand.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/Go79fN7FWJ
— ANI (@ANI) February 28, 2026
संजय मेहरोत्रा ने AI इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी के विज़न का हवाला देते हुए कहा, “AI केवल कुछ लोगों के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए होना चाहिए। इसके लिए डेटा, मेमोरी और स्टोरेज का होना जरूरी है और यही माइक्रोन बनाता है।”
इस उद्घाटन से भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम मजबूत होगा और गुजरात ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में अहम हब के रूप में उभरेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel