साणंद, अहमदाबाद:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी के उद्घाटन के दौरान कहा कि आज का इवेंट भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से AI और सेमीकंडक्टर चिप्स के क्षेत्र में वैश्विक सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने कहा, “पूरी दुनिया AI और चिप टेक्नोलॉजी के लिए सप्लाई चेन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, और दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतंत्र इस दिशा में काम कर रही हैं। AI समिट के दौरान अमेरिका और भारत के बीच PAX Silica पहल इसी दिशा में एक कदम है। हमारी साझी कोशिशें जरूरी मिनरल्स की ग्लोबल सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाएंगी।”
#WATCH | Sanand, Ahmedabad | PM Narendra Modi says, "The semiconductor ecosystem we are building is not restricted to one place, it is pan-India. The new tech hubs of Viksit Bharat are being built in every corner of the country… Work on semiconductor unit was initiated in Noida… pic.twitter.com/twfhKiInYc
— ANI (@ANI) February 28, 2026
उन्होंने यह भी बताया कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम किसी एक जगह तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत में फैल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “विकसित भारत के नए टेक हब देश के हर कोने में बन रहे हैं। नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट का काम शुरू हो चुका है, और असम, ओडिशा और पंजाब में भी इस दिशा में काम चल रहा है। दुनिया के लिए भारत का संदेश है – भारत तैयार है!”
यह उद्घाटन भारत में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर और AI टेक्नोलॉजी के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat