Nagpur जिले के कोराडी इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। होली के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही 4 वर्षीय पोते पर कथित तौर पर उबलता पानी डाल दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भारी रोष है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय ओम हरीश वांगे घर के बाहर पिचकारी से होली खेल रहा था। इसी दौरान उसकी नानी सिंधु ठाकरे बाल्टी में गर्म पानी लेकर जा रही थीं, जो होली की लकड़ियों के लिए गर्म किया गया था।
बताया जा रहा है कि बच्चे ने खेल-खेल में अपनी पिचकारी से थोड़ा सा रंग नानी पर डाल दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर महिला ने आपा खो दिया और हाथ में पकड़ी खौलते पानी की पूरी बाल्टी बच्चे पर उंडेल दी।
45% तक झुलसा बच्चा, हालत गंभीर
उबलता पानी गिरते ही बच्चा दर्द से चीखने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत ठंडा पानी डाला, लेकिन तब तक कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था।
मासूम को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे के पिता Western Coalfields Limited (WCL) में कार्यरत बताए जा रहे हैं।
CCTV फुटेज वायरल, इलाके में आक्रोश
घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है। वीडियो में कथित तौर पर महिला द्वारा बिना सोचे-समझे बच्चे पर गर्म पानी डालते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर मामले का संज्ञान लिया है। जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel