Nitish Kumar ने खुद सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है कि वह इस बार राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनके इस फैसले के साथ ही करीब 21 साल से अधिक समय तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है।
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से उनके राज्यसभा जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब उन्होंने खुद मुहर लगा दी है।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
नीतीश कुमार ने क्या लिखा?
अपने पोस्ट में नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से जनता ने उन पर विश्वास बनाए रखा और उसी समर्थन के बल पर उन्होंने बिहार की सेवा की।
उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में वह इस बार राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि विकसित बिहार बनाने का उनका संकल्प आगे भी जारी रहेगा और जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
पिछले दिनों चर्चा थी कि उनके बेटे निशांत कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, लेकिन अब खुद नीतीश कुमार का नाम सामने आया है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि अब निशांत कुमार राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
क्या बिहार में बदलेगा नेतृत्व?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल Bharatiya Janata Party (बीजेपी) की ओर से जल्द ही नए सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel