दक्षिण एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। Afghanistan और Pakistan के बीच टकराव अब खुलकर सैन्य संघर्ष में बदलता दिखाई दे रहा है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि शुक्रवार (13 मार्च) शाम करीब 5 बजे अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान की राजधानी Islamabad के पास स्थित एक रणनीतिक सैन्य केंद्र पर ड्रोन हमला किया।
अफगान अधिकारियों के अनुसार यह हमला इस्लामाबाद के Faizabad इलाके में स्थित ‘हमजा’ कैंप पर किया गया, जहाँ ड्रोन के जरिए IED गिराए गए। सूत्रों का कहना है कि यह कैंप पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) के टेक्निकल डिवीजन का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
पाकिस्तान में अफ़ग़ानिस्तान की सेना ने बड़ा हमला किया है।
इस्लामाबाद के ऊपर एयरस्पेस बंद कर दिया गया है।
अफ़गान सेना ने कई ड्रोन लॉन्च किए हैं और #ISI हेडक्वार्टर को निशाना बनाया है।#Pakistan | #Afghanistan | #AfghanPakistanConflict pic.twitter.com/Oidqf6S98e
— One India News (@oneindianewscom) March 13, 2026
सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान का दावा
अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में कैंप के कमांड सेंटर, हथियारों के डिपो और सैनिकों के क्वार्टर को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस सैन्य परिसर में पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स Special Service Group (SSG) की एक यूनिट भी तैनात रहती है।
हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस हमले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव
यह संघर्ष तब तेज हुआ जब Pakistan ने गुरुवार (12 मार्च) देर रात अफगानिस्तान के कई प्रांतों—जिनमें Kabul और Kandahar शामिल हैं—पर हवाई हमले किए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 4 नागरिकों की मौत हो गई थी। अफगानिस्तान की Taliban सरकार ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी थी।
इसके बाद अफगान सीमा सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
इस्लामाबाद में हाई अलर्ट
हमले के बाद पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री Mohsin Naqvi ने शहर में सुरक्षा कड़ी करते हुए एंट्री पॉइंट्स की संख्या 109 से घटाकर 25 कर दी है और चेकिंग बढ़ा दी गई है।
चीन ने की शांति की अपील
बढ़ते तनाव के बीच China ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। चीनी विदेश मंत्री Wang Yi ने अफगान नेतृत्व से फोन पर बातचीत कर सैन्य टकराव रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का आग्रह किया।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष आगे बढ़ता है तो पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel