बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित स्पाई-थ्रिलर फिल्म Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की चर्चा तेज हो गई है।
फिल्म को पेड प्रीव्यू में शानदार रिस्पॉन्स मिला है और अब नॉर्मल एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रीनिंग 19 मार्च से शुरू होगी।
पहले दिन 100 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि Dhurandhar 2 पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग दर्ज कर सकती है।
अगर ऐसा होता है तो यह बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बन सकती है।
ट्रेलर और पहले पार्ट की सफलता से बढ़ा क्रेज
फिल्म के पहले पार्ट Dhurandhar की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों के बीच इसके सीक्वल को लेकर काफी उत्साह है।
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने भी फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
6000 से ज्यादा स्क्रीन पर होगी रिलीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक Dhurandhar 2 को दुनिया भर में 6000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।
महंगे टिकटों और पेड प्रीव्यू कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि ओपनिंग डे और प्रीव्यू कलेक्शन मिलाकर फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel