Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है।
Ranveer Singh और निर्देशक Aditya Dhar की इस फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि रिलीज से पहले ही कमाई के रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं।
एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से करीब 20.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 29.18 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
पेड प्रीव्यू (18 मार्च) के लिए भी फिल्म का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है।
पेड प्रीव्यू में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पेड प्रीव्यू के लिए फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 40.54 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित) बताया जा रहा है।
एडवांस बुकिंग करीब 29 करोड़ रुपये पार कर चुकी है, जिसमें:
-
15,000+ शोज
-
4.70 लाख से ज्यादा टिकट बिक्री
शामिल हैं।
इन राज्यों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म को देशभर में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासतौर पर:
-
Gujarat
-
Karnataka
-
Maharashtra
-
Tamil Nadu
-
Telangana
-
Delhi NCR
से करोड़ों का कारोबार सामने आया है।
ओवरसीज मार्केट में भी धमाका
विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
वीकेंड के लिए ओवरसीज प्री-सेल्स करीब 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
130 करोड़ पार, 200 करोड़ का टारगेट
प्रीमियर और पहले दिन की शुरुआती विंडो का कुल कलेक्शन अभी 130 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले बचे दो दिनों में यह आंकड़ा 150 करोड़ पार कर सकता है।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।
क्या टूटेगा ओपनिंग डे रिकॉर्ड?
अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है और साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel