चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और आशीर्वाद की कामना की।
https://twitter.com/narendramodi/status/2034828155736006898
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! देवी माँ सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाये रखें।
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमंडलु। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।”
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2034778611857883287
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर कहा, “दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमंडलु। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा। मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। मां अपने सभी भक्तों को साहस और संयम का आशीर्वाद दें, यही जगज्जननी से प्रार्थना है।”
चैत्र नवरात्रि में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विशेष महत्व रखती है। उनके भक्त उनके चरणों में श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करते हैं और जीवन में साहस, संयम और ज्ञान प्राप्ति की कामना करते हैं।
जय मां ब्रह्मचारिणी!
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel