Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

उत्तराखंड : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग का समापन

उत्तराखंड : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग का समापन

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिक्षा वर्ग के समापन सत्र में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा राष्ट्रीय चरित्र का अभाव ही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जातिवाद और गरीबी जैसी गंभीर समस्याओं का मूल कारण है। संघ समाज में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के लिए व्यक्ति निर्माण के अभियान में जुटा है।

सर सहकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा कि देश में हर वर्ष प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन कर युवा शक्ति को बौद्धिक, शारीरिक, प्रशिक्षण दिया जाता है। संघ राष्ट्र के लिए मानव निर्माण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने और भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हुआ था। राष्ट्र हित के लिए निजी हित से ऊपर उठकर पूरे समाज को मिलकर काम करना पड़ेगा।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ मनमोहन चौहान ने संघ द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण विकास, गौ-संवर्धन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सबकी सजगता से ही भारतीय समाज की संस्कृति, संस्कारों का ताना-बाना मजबूत बना रह सकता है। वर्ग के सर्वाधिकारी समरपाल ने संघ को राष्ट्र की पूंजी बताते हुए कहा कि सबसे बड़ा राष्ट्र निर्माण का कार्य कोई अन्य संगठन नहीं कर सकता। समापन के मौके पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक दक्षता व भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम का शानदार प्रदर्शन किया।

26 मई को शुरू हुए संघ शिक्षा पर (द्वितीय वर्ष सामान्य) शिविर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और उत्तराखंड के 244 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। शिविर में स्वयंसेवकों को योग शिक्षा चक्रासन, दंडासन, दण्डयोग, लाठी चलाने सहित शारीरिक आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वर्ग सत्र में शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक प्रशिक्षण भी हुआ। इसमें संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने भी स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया। प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों को देश के मौजूदा हालातों, संघ के प्रबुद्धजनों की ओर से राष्ट्रहित, समाज सुधार के लिए संघ के उद्देश्य और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।

संघ शिक्षा वर्ग के समापन कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी शामिल हुए। सभी अतिथियों का बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शंख और मांगलिक उल्लू ध्वनि के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार स्वागत किया।

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.