केंद्र सरकार के नक्सलमुक्त भारत अभियान को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। Chhattisgarh और Odisha में कई बड़े माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
यह घटनाक्रम केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah द्वारा तय की गई 31 मार्च 2026 की समयसीमा से ठीक पहले हुआ है, जिससे अभियान को बड़ी मजबूती मिली है।
ओडिशा में ₹55 लाख का इनामी माओवादी सुकरू सरेंडर
ओडिशा के कंधमाल जिले में कुख्यात माओवादी कोसा सोढी उर्फ सुकरू ने 4 अन्य नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण किया।
सुकरू लंबे समय से सुरक्षाबलों के रडार पर था और उस पर ₹55 लाख का इनाम घोषित था। वह कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है।
ओडिशा के कंधमाल में माओवादी नेता सुकरू और उसके साथ 4 अन्य सदस्यों ने ओडिशा पुलिस के सामने सरेंडर किया #MaoistSurrender #SukruSurrender #OdishaMaoist #Kandhamal #NaxalSurrender
[ Maoist, Sukru, Surrender, Kandhamal, Odisha ] pic.twitter.com/u5sTXHS7E7
— One India News (@oneindianewscom) March 25, 2026
चौंकाने वाली बात यह है कि सुकरू ने अपने ही साथी माओवादी लीडर अनवेश की हत्या की साजिश रची थी। अनवेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और शव को जला दिया गया था।
बस्तर में माओवादी नेतृत्व का अंत
Bastar में 30 साल से सक्रिय माओवादी लीडर पापा राव ने अपने 17 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, पापा राव छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन का आखिरी बड़ा लीडर था। उसके खिलाफ 45 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर ₹25 लाख का इनाम घोषित था।
बिजापुर, छत्तीसगढ़: एक अंतिम शेष वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापा राव ने मंगलवार को अपने 17 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने कहा, "भारत के संविधान के अनुसार, हम लोगों के अधिकारों के लिए, पानी और जमीन के लिए लड़ेंगे। मैं अपने हथियार रख दूंगा और संविधान के ढांचे के भीतर काम… pic.twitter.com/QKyHf7eBWg
— One India News (@oneindianewscom) March 25, 2026
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री Vijay Sharma की अपील के बाद उसने आत्मसमर्पण किया।
नक्सलमुक्त भारत की ओर बड़ा कदम
लगातार हो रहे सरेंडर से यह साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार का नक्सल विरोधी अभियान असर दिखा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस तरह के आत्मसमर्पण से न केवल नक्सली नेटवर्क कमजोर होगा, बल्कि प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को भी गति मिलेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel