गुजरात में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार की उड़ान 2.0 योजना के तहत राज्य में 11 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने ₹28,840 करोड़ का बजट मंजूर किया है, जिसके तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे।
किन शहरों में बनेंगे नए एयरपोर्ट?
प्रस्तावित शहरों में अंकलेश्वर, मोरबी, राजपीपला, बोटाद, द्वारका, धोरडो, राजुला, दाहोद, अंबाजी, धोलावीरा और पालिताना शामिल हैं।
टूरिज्म और इंडस्ट्री को मिलेगा बड़ा फायदा
इन एयरपोर्ट्स के बनने से धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे द्वारका, अंबाजी और धोलावीरा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही धोरडो (रण उत्सव) तक पहुंच आसान होगी।
इंडस्ट्रियल हब जैसे अंकलेश्वर और मोरबी में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं, दाहोद जैसे आदिवासी क्षेत्रों को पहली बार मजबूत एयर कनेक्टिविटी मिलेगी।
जमीन अधिग्रहण और प्रोजेक्ट की स्थिति
द्वारका और दाहोद में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोरबी, धोरडो और धोलावीरा को तकनीकी रूप से उपयुक्त (वायबल) माना गया है।
हालांकि बोटाद, राजुला और पालिताना में कुछ व्यावहारिक चुनौतियों के चलते प्रोजेक्ट की प्रगति धीमी है।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बढ़ता दबाव
अहमदाबाद में फिलहाल एयर ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव है। राज्य में कुल 19 एयरपोर्ट होने के बावजूद सिर्फ 8-10 ही नियमित रूप से संचालित हैं।
इन नए एयरपोर्ट्स के बनने से राज्य में एयर ट्रैफिक का बेहतर वितरण होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel