नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बालेन शाह ने देश के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राम चंद्र पौडेल ने उन्हें संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
यह शपथ ग्रहण समारोह काठमांडू स्थित शीतल निवास में भव्य तरीके से आयोजित हुआ, जिसमें पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शंखनाद कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम बने
बालेन शाह की पार्टी ने हालिया चुनाव में 275 में से 182 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने चार बार के प्रधानमंत्री रहे केपी शर्मा ओली को उनके गढ़ झापा-5 सीट पर हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया।
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान#BalenShah #NepalPM #YoungestPM #RapperToPM #BalenPrimeMinister
[ Balen Shah, Nepal Prime Minister, Youngest PM, Rapper Singer, Rastriya Swatantra Party ] pic.twitter.com/t1KSrl4qwk
— One India News (@oneindianewscom) March 27, 2026
युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता
बालेन शाह नेपाल में युवाओं के बीच एक बड़े नेता के रूप में उभरे हैं। तथाकथित “Gen-Z” आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही, जिसके चलते युवाओं ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांग तेज कर दी थी।
परिवार के साथ खास पल
शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी सबीना और बेटी भी मौजूद रहीं। एक भावुक पल में बालेन शाह अपनी बेटी को गोद में उठाए नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इंजीनियर से प्रधानमंत्री तक का सफर
27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में जन्मे बालेन शाह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। उनका तकनीकी बैकग्राउंड शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर में उनकी समझ को मजबूत बनाता है।
Warm congratulations to Mr. Balendra Shah on being sworn in as the Prime Minister of Nepal.
Your appointment reflects the trust reposed in your leadership by the people of Nepal. I look forward to working closely with you to take India-Nepal friendship and cooperation to even…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2026
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति नेपाल की जनता के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel