पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस से 14 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएँ और चार नाबालिग भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RPF इंस्पेक्टर बिप्लब दत्ता को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें 14 लोग फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े गए, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।
#WATCH जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें 4 महिलाएं और 4 नाबालिग शामिल हैं।
पकड़े गए लोगों के पास से आधार कार्ड मिले हैं। यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू की गई… pic.twitter.com/18A0oXvpnf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
जांच के दौरान आरोपियों के पास से बांग्लादेशी करेंसी, मलेशियाई करेंसी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी कश्मीर जाने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार किए गए सभी लोग बांग्लादेश के बगेरहाल जिले के फकीरबाड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel