पश्चिम बंगाल के Malda जिले में बुधवार (1 अप्रैल 2026) को बड़ा बवाल देखने को मिला। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में उग्र भीड़ ने कालियाचक क्षेत्र के BDO कार्यालय में 7 न्यायिक अधिकारियों को करीब 8 घंटे तक बंधक बना लिया, जिनमें 3 महिलाएँ भी शामिल थीं।
बाद में पुलिस ने किसी तरह सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन बाहर निकलते समय भीड़ ने पथराव भी किया। मामले को लेकर Bharatiya Janata Party (BJP) ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया।
सुबह से ही हरिश्चंद्रपुर-II ब्लॉक, दौलतपुर और सुजापुर समेत कई इलाकों में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क जाम की और राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (NH-12) को भी पूरी तरह बाधित कर दिया।
THIS IS SHOCKING & UNPRECEDENTED ON SO MANY LEVELS!
7 JUDICIAL OFFICERS ( including women ) TRAPPED, BLOCKED AND HELD HOSTAGE BY A VIOLENT MOB IN KALIACHAK, MALDA!
A public institution turned into a site of siege, National highways choked, movement paralysed, and fear… pic.twitter.com/fVZPTZRsNU
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) April 2, 2026
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूची से उनके नाम साजिश के तहत हटाए गए, जबकि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे। बताया जा रहा है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के तहत लाखों नामों की जांच हुई, जिनमें बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं।
शाम तक उग्र भीड़ ने कालियाचक-II BDO कार्यालय का घेराव कर लिया और अंदर मौजूद अधिकारियों को बाहर नहीं निकलने दिया। कई प्रदर्शनकारी सड़क पर ही डेरा डालकर खाना बनाते नजर आए और लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है, जबकि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने DGP को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 60 लाख से अधिक मतदाताओं के मामलों की जांच चल रही है, जिनमें से करीब 49 लाख मामलों का निपटारा हो चुका है। हालांकि हटाए गए नामों की आधिकारिक संख्या अभी सामने नहीं आई है।
फिलहाल मालदा के कई इलाकों में तनाव बना हुआ है और सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल 2026 को मतदान और 4 मई 2026 को मतगणना होनी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel