ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई अहम शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई। इस वार्ता से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अंतिम समय में घटनाक्रम ने अचानक मोड़ ले लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को फोन किया। ईरान का दावा है कि इसी कॉल के बाद बातचीत की दिशा बदल गई और संभावित समझौता टूट गया।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि वार्ता के दौरान यह फोन कॉल निर्णायक साबित हुआ। उनके अनुसार, बातचीत अमेरिका-ईरान के मुद्दों से हटकर इजरायल की प्राथमिकताओं की ओर मुड़ गई, जिससे प्रगति रुक गई।
In intensive talks at highest level in 47 years, Iran engaged with U.S in good faith to end war.
But when just inches away from "Islamabad MoU", we encountered maximalism, shifting goalposts, and blockade.
Zero lessons earned
Good will begets good will.
Enmity begets enmity.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 12, 2026
अराघची ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो चीजें वह मैदान में हासिल नहीं कर सका, उसे बातचीत की मेज पर पाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि ईरान ने पूरी ईमानदारी से युद्ध समाप्त करने के प्रयास किए, लेकिन अंतिम समय में अमेरिका की ओर से नई शर्तें और सख्त रुख सामने आया।
उन्होंने कहा, “हम ‘इस्लामाबाद समझौते’ से कुछ ही कदम दूर थे, लेकिन अचानक अधिक मांगें, शर्तों में बदलाव और दबाव की रणनीति अपनाई गई। अच्छी नीयत का जवाब अच्छी नीयत से मिलता है, दुश्मनी का जवाब दुश्मनी से।”
सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। इनमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम, उसकी फंसी हुई संपत्तियों तक पहुंच और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है।
बताया जा रहा है कि अमेरिका ईरान से उसके परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह बंद करने का आश्वासन चाहता था, जबकि ईरान इस पर सहमत नहीं हुआ। इसी वजह से वार्ता अंतिम चरण में जाकर विफल हो गई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel