मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में नाकाबंदी जैसे कदम के संकेत देने के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों की सुरक्षा को खतरा पहुंचता है, तो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में स्थित कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा।
ईरान की सख्त चेतावनी
ईरानी अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी एक देश के खिलाफ कार्रवाई के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
उन्होंने साफ कहा कि अगर ईरान के पोर्ट को निशाना बनाया गया, तो इसका असर पूरे मिडिल ईस्ट के समुद्री व्यापार और सुरक्षा पर पड़ेगा।
The spokesperson for Khatam al-Anbiya Central Headquarters said security in the Persian Gulf and Gulf of Oman must be collective, warning that threats to Iranian ports would have wider regional consequences.
He warned that if the security of Iranian ports is threatened, no port… pic.twitter.com/3taxRljcLe
— Mehr News Agency (@MehrnewsCom) April 13, 2026
ट्रंप के बयान के बाद बढ़ा तनाव
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ऐलान किया था कि ईरानी पोर्ट से गुजरने वाले जहाजों को रोका जाएगा और उन्हें सुरक्षित नहीं माना जाएगा। इस बयान के बाद क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।
वैश्विक व्यापार पर असर की आशंका
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है। यहां किसी भी तरह का सैन्य या रणनीतिक तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति और बिगड़ती है, तो इसका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, तेल कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है।
- “यह टकराव संकेत देता है कि मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव न सिर्फ क्षेत्रीय शांति, बल्कि वैश्विक आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel