यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा किया है, जो आधुनिक युद्ध की परिभाषा को पूरी तरह बदल सकता है। जेलेंस्की के अनुसार, पहली बार युद्ध के मोर्चे पर केवल मानव रहित सिस्टम यानी ड्रोन और ग्राउंड रोबोटिक यूनिट्स ने मिलकर रूसी सेना की एक टुकड़ी को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया और उनके ठिकाने पर कब्जा कर लिया।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा, “भविष्य पहले से ही अग्रिम मोर्चे पर है और यूक्रेन इसका निर्माण कर रहा है।” उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की पैदल सेना की भागीदारी नहीं थी।
The future is already on the front line – and Ukraine is building it. These are our ground robotic systems. For the first time in the history of this war, an enemy position was taken exclusively by unmanned platforms – ground systems and drones. The occupiers surrendered, and the… pic.twitter.com/qLQKfxPdiB
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) April 13, 2026
जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने मानव रहित ग्राउंड रोबोटिक सिस्टम और ड्रोन की मदद से यह कार्रवाई की, जिसमें दुश्मन की स्थिति को बिना सैनिकों की सीधी भागीदारी के नियंत्रित किया गया।
उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में यूक्रेन के ग्राउंड रोबोटिक सिस्टम ने 22,000 से अधिक मिशनों को अंजाम दिया है। इनमें “रैटेल”, “टर्मिट”, “अर्डाल”, “रिस”, “ज़मी”, “प्रोटेक्टर” और “वोला” जैसे कई एडवांस्ड सिस्टम शामिल हैं।
इस बयान को युद्ध तकनीक के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पारंपरिक सैन्य रणनीति की जगह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक सिस्टम तेजी से उपयोग में लाए जा रहे हैं।
दो शब्दों संदेश के
“यह घटना बताती है कि भविष्य के युद्धों में इंसानों की जगह तकनीक निर्णायक भूमिका निभाएगी, और युद्ध का स्वरूप पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमेटेड हो सकता है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel