अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने वैश्विक स्तर पर चर्चा छेड़ दी है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब अपने अंत के बेहद करीब है।
ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने ईरान के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए होते, तो आज तेहरान परमाणु हथियारों से लैस हो चुका होता। अपने तीखे अंदाज में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु बम होता, तो दुनिया को वहां के नेताओं को “सर” कहकर संबोधित करना पड़ता।
Trump says war with Iran "close to over" amid reports of possible second of talks
Read @ANI Story | https://t.co/2QZztwOacd#Trump #US #Iran #WestAsiaConflict pic.twitter.com/9tEQ7TLB8l
— ANI Digital (@ani_digital) April 15, 2026
यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच दो सप्ताह के सीजफायर समझौते के बाद हिंसा में कुछ कमी देखी जा रही है। हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट किया कि युद्ध भले ही खत्म होने के करीब हो, लेकिन अमेरिका का मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी और इजरायली हमलों से ईरान को हुए नुकसान की भरपाई में कम से कम 20 साल लग सकते हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान इस समय किसी समझौते के लिए दबाव में है और बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार दिख रहा है।
हालांकि ट्रंप के परमाणु हथियार संबंधी दावे पर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) पहले ही कह चुकी है कि उसे ईरान के परमाणु हथियार बनाने के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel