अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई शांति वार्ता की मेजबानी करने का दावा कर रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामाबाद स्थित सेरेना होटल में आयोजित इस बैठक के बाद पाकिस्तान सरकार होटल का बिल समय पर चुकाने में विफल रही।
यह शांति वार्ता 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच इस्लामाबाद के प्रतिष्ठित सेरेना होटल में आयोजित की गई थी, जिसमें अमेरिका और ईरान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि यह बैठक बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई।
पाकिस्तान ने इस बैठक को अपनी कूटनीतिक सफलता के रूप में पेश करने की कोशिश की थी और खुद को एक मध्यस्थ देश के रूप में स्थापित करने का दावा किया था। लेकिन अब यह मामला उसके लिए फजीहत का कारण बन गया है।
न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार, होटल का भुगतान सरकार की ओर से नहीं किया गया, जिसके बाद अंततः होटल प्रबंधन से जुड़े आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क को यह खर्च वहन करना पड़ा।
इस घटना ने पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति और कूटनीतिक दावों दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel