महाराष्ट्र के Amravati जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोहम्मद अयान अहमद तनवीर नामक युवक पर कई लड़कियों को ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर 180 से अधिक लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनके 350 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो बनाए।
आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सऐप और स्नैपचैट के जरिए लड़कियों से संपर्क करता था, पहले दोस्ती करता और फिर उनका विश्वास जीतकर निजी संबंध बनाता था। इसके बाद वह गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
अमरावती में अजमेर 1992 जैसा ब्लैकमेल स्कैंडल!
अमरावती (महाराष्ट्र): 19 वर्षीय आयान अहमद तनवीर अहमद पर 180 से ज्यादा लड़कियों के 100+ अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।
आरोपी इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर लड़कियों को फंसाकर यौन शोषण करता था, फिर वीडियो से… pic.twitter.com/v6d7llhD6A
— One India News (@oneindianewscom) April 15, 2026
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए थे, जिन्हें बाद में हटाने की कोशिश की गई। अब तक पुलिस 8 पीड़िताओं से संपर्क कर चुकी है, जबकि जांच जारी है और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 294, POCSO एक्ट और IT एक्ट 2000 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और फोरेंसिक टीम डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने में जुटी है।
जांच के दौरान एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने में सहयोग करने का आरोप है। पुलिस अब इस मामले में किसी बड़े संगठित नेटवर्क की संभावना को भी खंगाल रही है।
इस पूरे मामले की जानकारी राज्यसभा सांसद Anil Bonde द्वारा पुलिस अधिकारियों को दी गई थी, जिसके बाद जांच तेज की गई। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel