पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई की है। यह छापेमारी जालंधर, फगवाड़ा और अन्य स्थानों पर स्थित उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर की गई।
जानकारी के अनुसार, यह जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की जा रही है। ED की टीम विभिन्न लोकेशनों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
#WATCH | Enforcement Directorate (ED) says it is conducting raids at multiple premises linked to Aam Aadmi Party (AAP) Rajya Sabha MP and Deputy Leader of the Upper House, Dr Ashok Kumar Mittal, in connection with an alleged violation of the Foreign Exchange Management Act.… pic.twitter.com/5eTdkBq6WD
— ANI (@ANI) April 15, 2026
छापेमारी के दायरे में Lovely Professional University से जुड़े दस्तावेज और सांसद के परिजनों से संबंधित कागजात भी शामिल बताए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि जांच पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल, एजेंसी इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel