महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS BPO सेंटर से जुड़े कथित यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में जांच अब फरार HR मैनेजर निदा खान पर केंद्रित हो गई है। पुलिस और जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय लेन-देन और कथित विदेशी कनेक्शनों की गहन जांच कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, निदा खान पर आरोप है कि वह शिकायतों पर कार्रवाई न करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित रूप से संदिग्ध भूमिका निभाने से जुड़ी रही हैं। जांच एजेंसियों का यह भी कहना है कि वह फिलहाल फरार हैं और उनका डिजिटल फुटप्रिंट भी मिटाने की कोशिश की गई है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस मामले की जांच का दायरा अन्य मामलों से जुड़े संभावित लिंक तक बढ़ाया जा रहा है, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
पुलिस टीमों द्वारा मुंबई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जबकि साइबर फॉरेंसिक टीम डिजिटल सबूतों को रिकवर करने में जुटी है।
जांच एजेंसियां इस पूरे मामले को एक संगठित नेटवर्क के एंगल से भी देख रही हैं, जिसमें कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपों की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel