Assam में विधानसभा चुनाव से पहले Indian National Congress के अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ रहे हैं। बिजनी विधानसभा क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
टिकट विवाद पर भड़के कार्यकर्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पसंदीदा उम्मीदवार को टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कुर्सियां तोड़ी गईं और जमकर नारेबाजी की गई।
Today in @INCAssam Bijni Office , Congress workers committed this heinous act of disrespecting #BelovedZubeen. This is an assault on sentiments of Assam.
Mind you , this comes after Cong milked his name in the entire election season. Now their duplicity stands exposed pic.twitter.com/uNYqhGih6B
— Pijush Hazarika (@Pijush_hazarika) March 22, 2026
वायरल वीडियो में दिखी आपत्तिजनक हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ कार्यकर्ता दीवार पर लगे Zubeen Garg के पोस्टर को लात मारते नजर आ रहे हैं।
इस घटना से स्थानीय लोगों और समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।
कार्रवाई: कार्यकर्ता सस्पेंड और गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने आरोपी कार्यकर्ता को सस्पेंड कर दिया है।
वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जुबीन गर्ग: पूर्वोत्तर की पहचान
गौरतलब है कि मशहूर गायक Zubeen Garg का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया था।
वे नॉर्थ-ईस्ट की संस्कृति और संगीत का प्रमुख चेहरा माने जाते थे और उनकी मौत पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel