BJP ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना संकल्प पत्र गुवाहाटी में जारी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व CM और राज्यसभा सांसद सर्बानंद सोनोवाल, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य नेता मौजूद रहे।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह घोषणापत्र पिछले दशक के काम पर आधारित है और असम में ऐसा विकास हुआ है जो कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में संभव नहीं था। उन्होंने राज्य के आर्थिक आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि 2015-16 में असम का GSDP 2.24 लाख करोड़ रुपये था, जो अब 2025-26 में बढ़कर 7.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
#WATCH | Guwahati, Assam | Union Minister Nirmala Sitharaman says, "This manifesto is built on a decade of delivery… I see a state that has been transformed in ways that 6 decades of Congress rule could never have achieved…" https://t.co/KuPsRh8pou pic.twitter.com/j21fvmqOoZ
— ANI (@ANI) March 31, 2026
सीतारमण ने बताया कि 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 1.03 लाख रुपये थी, जो 2024-25 में बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई, यानी सिर्फ़ 4 वर्षों में 54% की वृद्धि।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट से रोजगार सृजन
केंद्रीय मंत्री ने मोरेगाँव में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर प्लांट के बारे में भी जानकारी दी। यह भारत की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग सुविधा है, जिसकी लागत 27,000 करोड़ रुपये है। इस प्लांट से प्रतिदिन 48 मिलियन सेमीकंडक्टर चिप्स उत्पादन की उम्मीद है और लगभग 25,000-27,000 नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले इस यूनिट का विरोध किया था।
BJP के इस घोषणापत्र में राज्य में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, उद्योग और तकनीकी निवेश पर जोर दिया गया है, जो असम के युवाओं और उद्योगपतियों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel