असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर, मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार Himanta Biswa Sarma ने शुक्रवार को गुवाहाटी में भव्य रोडशो के साथ अपना नामांकन अभियान शुरू किया।
Guwahati के खानापारा स्थित Veterinary College Field Khanapara से रोडशो की शुरुआत हुई, जहां से वे कामरूप (मेट्रो) DC ऑफिस की ओर रवाना हुए। इसी कार्यालय में वे Jalukbari विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/2034869949332934805
रोडशो के दौरान सैकड़ों समर्थक उनके साथ नजर आए, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। समर्थकों की भारी भीड़ और उत्साह ने इस रोडशो को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,
“लोग मेरे विधानसभा क्षेत्र से यहां आ रहे हैं। हमें सभी का आशीर्वाद प्राप्त है।”
असम में आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है और मुख्यमंत्री का यह रोडशो पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel