प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम से Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के तहत देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि भेजी गई।
इस बार भी Uttar Pradesh योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी राज्य बना है। प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को 4335.11 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, योजना की शुरुआत से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों को कुल 99,003.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिल चुकी है। इससे पहले जारी 21 किस्तों में किसानों को 94,668.58 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि 22वीं किस्त के बाद यह आंकड़ा और बढ़ गया है।
कृषक-कल्याण के प्रति आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रतिबद्धता आज एक बार फिर करोड़ों अन्नदाताओं के जीवन में विश्वास और संबल लेकर आई है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक… pic.twitter.com/b2WYIhldS1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2026
देश के कुल लाभार्थियों में लगभग 23 प्रतिशत किसान उत्तर प्रदेश से हैं, जो इस योजना में राज्य की बड़ी भागीदारी को दर्शाता है। केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में 2,000 रुपये के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को Gorakhpur से प्रधानमंत्री Narendra Modi ने की थी। तब से यह योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा बन चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने 22वीं किस्त जारी होने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री की कृषक-कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता एक बार फिर करोड़ों अन्नदाताओं के जीवन में विश्वास और संबल लेकर आई है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस किस्त के तहत ₹18,640 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पहुँची है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान भी लाभान्वित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों के जीवन को सुगम बनाने और खेती को नई शक्ति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel