धेमाजी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में BJP-NDA सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम ने सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है, जिसकी शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल और आगे बढ़ाया हिमंत बिस्वा सरमा ने।
#WATCH | Dhemaji, Assam: Prime Minister Narendra Modi says, "First under the leadership of Sarbananda Sonowal and then under the leadership of Himanta Biswa Sarma, Assam has witnessed a new era of service and good governance in the past 10 years. These Assam elections are the… pic.twitter.com/fNdzhLO3k2
— ANI (@ANI) April 1, 2026
“BJP जीतेगी हैट्रिक, कांग्रेस हारेगी हैट्रिक”
PM मोदी ने दावा किया कि इस बार चुनाव में:
- BJP-NDA सरकार जीत की हैट्रिक लगाएगी
- कांग्रेस हार की हैट्रिक का सामना करेगी
उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनका “शहजादा” हार का रिकॉर्ड बना रहा है।
घोषणापत्र को बताया ‘मंगल पत्र’
#WATCH | Dhemaji, Assam: Prime Minister Narendra Modi says, "…The Assam BJP released a splendid manifesto yesterday. It was Tuesday yesterday, and this manifesto released on Tuesday is set to bring more 'Mangal' (auspiciousness) to Assam… This is the 'Mangal Patra' that… pic.twitter.com/vnr799E1bH
— ANI (@ANI) April 1, 2026
प्रधानमंत्री ने BJP के घोषणापत्र की तारीफ करते हुए कहा कि मंगलवार को जारी यह दस्तावेज़ असम के लिए “मंगल (शुभता) लेकर आने वाला” है।
UCC और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर
#WATCH | Dhemaji, Assam: Prime Minister Narendra Modi says, "To ensure that no deceit is done to our daughters, many major announcements have also been made to ensure the dignity, respect, and safety of our daughters' lives. Implementing Uniform Civil Code in Assam and protecting… pic.twitter.com/vs6sEIPKAK
— ANI (@ANI) April 1, 2026
PM मोदी ने कहा कि BJP सरकार ने:
- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए बड़े फैसले लिए हैं
- असम में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का संकल्प लिया है
- आदिवासी और छठी अनुसूची क्षेत्रों की परंपराओं की रक्षा का वादा किया है
‘डबल इंजन’ सरकार ने बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय असम की पहचान:
- बम, बंदूक, दंगे और कर्फ्यू से होती थी
#WATCH | Dhemaji, Assam: Prime Minister Narendra Modi said, "In the past decade, Assam has traversed a long journey of development. These 20-25-year-old youngsters have only witnessed the good governance of BJP-NDA. They have not seen the dark era of Congress rule, when news from… pic.twitter.com/BuONvNTMQw
— ANI (@ANI) April 1, 2026
लेकिन अब:
- हजारों युवाओं ने हिंसा छोड़कर विकास का रास्ता अपनाया
- राज्य में स्थायी शांति और विकास का माहौल बना है
असम बनेगा ‘चिप’ का हब
#WATCH | Dhemaji, Assam: Prime Minister Narendra Modi says, "There was a time when Assam was discussed in the world for its tea. Now, Assam will be recognised by the world not only for tea but also for chip. That day is not far when chip production will begin from Assam's… pic.twitter.com/fSYAHoh24o
— ANI (@ANI) April 1, 2026
PM मोदी ने भविष्य की योजनाओं पर जोर देते हुए कहा:
- असम में जल्द ही सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होगा
- राज्य चाय के साथ-साथ ‘चिप’ के लिए भी पहचाना जाएगा
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोबाइल, कार, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली चिप्स असम में ही बनेंगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel