बिहार की राजनीति में सोमवार (30 मार्च 2026) को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी नेता नितीन नबीन ने अपने-अपने सदनों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
दोनों नेताओं के हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
विधान परिषद से इस्तीफा
नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया है। अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस्तीफा स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और संबंधित सीट को जल्द खाली घोषित किया जाएगा।
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। pic.twitter.com/hxwe2lp1QN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम छुए हैं और उनके सदन छोड़ने से राज्य को कमी महसूस होगी।
विधानसभा से नितीन नबीन का इस्तीफा
वहीं, नितीन नबीन ने भी बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। वह लंबे समय तक बांकीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी,
जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत… pic.twitter.com/IHhLpd0aJD
— Nitin Nabin (@NitinNabin) March 30, 2026
नबीन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य किया। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पांच बार विधायक चुनकर सेवा का अवसर दिया गया।
नई जिम्मेदारी में भी सेवा का भरोसा
नितीन नबीन ने यह भी भरोसा दिलाया कि नई जिम्मेदारी में भी वे बिहार और अपने क्षेत्र के विकास के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध रहेंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel