जोमैटो (Zomato) की पैरेंट कंपनी ‘एटरनल ग्रुप’ के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने CEO पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब ब्लिंकिट (Blinkit) के फाउंडर अलबिंदर ढींडसा ग्रुप के नए CEO होंगे। दीपिंदर गोयल स्वयं बोर्ड में वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएँगे।
इस बदलाव का निर्णय उस समय आया है जब ग्रुप अपने विस्तार के नए दौर में है। गोयल ने कहा कि पब्लिक कंपनी के CEO की कानूनी जिम्मेदारियाँ और अनुशासन उनके नए ‘हाई-रिस्क’ आइडियाज के लिए बाधा बन रहे थे, इसलिए उन्होंने यह रणनीतिक कदम उठाया।
दीपिंदर गोयल ने ट्वीट किया, "आज, मैं ग्रुप CEO का पद छोड़ रहा हूं और शेयरहोल्डर्स की मंज़ूरी के बाद, बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स में वाइस चेयरमैन के तौर पर रहूंगा। अल्बिंदर ढींडसा (अल्बी) इटरनल के नए ग्रुप CEO होंगे।" pic.twitter.com/JjLFgSEGIs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2026
दीपिंदर गोयल ने स्पष्ट किया कि यह कंपनी से पूर्ण विदाई नहीं है। वे अगले 10-20 सालों की रणनीति, कंपनी कल्चर और गवर्नेंस पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी अनवेस्टेड ESOPs (शेयर विकल्प) वापस कंपनी पूल में डालने की घोषणा की, ताकि नए टैलेंट को कंपनी में शामिल किया जा सके।
गोयल ने नए CEO अलबिंदर ढींडसा की तारीफ करते हुए उन्हें एक परखा हुआ लीडर बताया, जिन्होंने ब्लिंकिट को घाटे से उबारा और कंपनी को मजबूती प्रदान की। दीपिंदर गोयल ने कहा कि उनका सपना अब भी वही है—एटरनल को भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनाना और एक अरब ग्राहकों तक पहुँचाना।
उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि 18 साल पहले शुरू हुआ यह सफर अब नए टाइटल के साथ और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel