दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Meta ने एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी लगभग 8,000 कर्मचारियों को निकाल रही है, जो उसके कुल वर्कफोर्स का करीब 10% हिस्सा है।
अचानक छंटनी, कर्मचारियों में चिंता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए गए और इसके बाद देर रात ईमेल के जरिए उन्हें नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दी गई। इस फैसले के बाद कंपनी के भीतर तनाव का माहौल बन गया है।
AI पर पूरा फोकस
Meta अब अपना पूरा ध्यान Artificial Intelligence (AI) पर केंद्रित कर रही है। इसी दिशा में कंपनी ने करीब 7,000 कर्मचारियों को नई AI टीमों में ट्रांसफर करने का फैसला भी लिया है।
कंपनी की HR प्रमुख Janelle Gale ने बताया कि नई टीमों में कम मैनेजर होंगे और छोटे-छोटे ग्रुप तेजी से काम करेंगे।
Zuckerberg का विजन
Meta के CEO Mark Zuckerberg ने AI को कंपनी का भविष्य बताते हुए इस सेक्टर में बड़े निवेश का संकेत दिया है। कंपनी इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर 125 से 145 अरब डॉलर तक खर्च करने की तैयारी में है।
इसके तहत बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं, जिससे Meta वैश्विक स्तर पर Google, OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों को टक्कर दे सके।
कर्मचारियों में असंतोष
रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी की आशंका के चलते कई कर्मचारी पहले से ही अपने सामान को सुरक्षित करने लगे थे। वहीं AI ट्रेनिंग के लिए कर्मचारियों की गतिविधियों को ट्रैक करने वाले टूल का भी विरोध किया जा रहा है।
टेक इंडस्ट्री में ट्रेंड
Meta अकेली कंपनी नहीं है जो AI पर फोकस के लिए छंटनी कर रही है। Cisco, Microsoft, Amazon और Oracle जैसी बड़ी टेक कंपनियाँ भी इसी दिशा में कदम उठा रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel