केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित उड़ान योजना यानी UDAN Scheme (उड़ान 2.0) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत ₹28,840 करोड़ का बड़ा बजट तय किया गया है, जिसका उद्देश्य देशभर में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड का निर्माण
सरकार की योजना के अनुसार, उड़ान 2.0 के तहत देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 आधुनिक हेलीपैड बनाए जाएंगे।
इनका निर्माण खासतौर पर रिमोट, दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में किया जाएगा, ताकि इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
‘मेड इन इंडिया’ एयरक्राफ्ट को बढ़ावा
इस योजना के तहत स्वदेशी विमानों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
HAL Dhruv और Dornier 228 जैसे ‘मेड इन इंडिया’ एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा, जिससे घरेलू एविएशन इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।
BIG NEWS : Modi Cabinet clears modified regional air connectivity scheme UDAN with an outlay of ₹28,840 crore. pic.twitter.com/ZYb16Fzvay
— News Arena India (@NewsArenaIndia) March 25, 2026
120 नए क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा
सरकार के मुताबिक, उड़ान 2.0 योजना के तहत 120 नए क्षेत्रों को एयर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
इससे लगभग 4 करोड़ नए यात्रियों को सस्ती और सुलभ हवाई यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है।
हवाई यात्रा को सुलभ और किफायती बनाने का लक्ष्य
उड़ान योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ और किफायती बनाना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel